Sunday, October 6, 2019

खोई चीज की जानकारी

खोई हुई वस्तु की जानकारी
              Lost information

कोई भी सामान खोना/चोरी होना आज
के समय मे सामान्य बात है।
अंक विद्या में गुम हुई वस्तु के बारे में प्रश्र किया जाए तो उसका जवाब
बहुत हद तक सच साबित होता है।
जैसे:-
सर्व प्रथम आप 1 से 108 के बीच का एक अंक मन मे सोचे।
और उस अंक को 9 से भाग दें। शेष जो अंक आये तो आगे लिखे अनुसार उसका
उत्तर होगा।
शेष अंक 1 ( सूर्य का अंक है )
पूर्व में मिलने की आशा है।

शेष अंक 2 ( चंद्र का अंक है )
वस्तु किसी स्त्री के पास होने की
आशा है पर वापस नहीं मिलेगी।

शेष अंक 3 ( गुरु का अंक है )
वस्तु वापिस मिल जायेगी। मित्रों और परिवार के लोगों से पूछें।

शेष अंक 4 ( राहु का अंक है )
ढूढ़ने का प्रयास व्यर्थ है। वस्तु आप की
लापरवाही से खोई है।

शेष अंक 5 ( बुध का अंक है )
आप धैर्य रख्खें वस्तु वापस मिलने की आशा है।

शेष अंक 6 ( शुक्र का अंक है )
वस्तु आप किसी को देकर भूल गए हैं।

घर के दक्षिण पूर्व या
रसोई घर में ढूंढने की कोशिश करें।

शेष अंक 7 ( केतु का अंक है )
चिंता न करें खोई वस्तु मिल जायेगी।

शेष अंक 8 ( शनि का अंक है )
खोई वस्तु मिलने की आशा नहीं है। वस्तु को भूल
जाएँ तो अच्छा है।

शेष अंक 9 या 0 ( मंगल का अंक है )
यदि खोई वस्तु आज मिल गई तो ठीक अन्यथा मिलने
की कोई आशा नहीं है।

उदाहरण :- के लिए अगर प्रश्नकर्ता ने 83 अंक कहा है तो
83 को 9 से भाग दें
83÷9 = 2
शेष आया 2 जो चंन्द्र का अंक है।
वस्तु किसी स्त्री के पास है पर वापस प्राप्त नही होगी।

खोये सामान की जानकारी मिलेगी अथवा नहीं मिलेगी?
Information will be found or will not be found on the missing luggage?

इसके लिए सभी नक्षत्रों को चार बराबर भागों में बाँट दिया गया है. एक भाग में सात नक्षत्र आते हैं. उन्हें अंध, मंद, मध्य तथा सुलोचन नाम दिया गया है. इन नक्षत्रों के अनुसार चोरी की वस्तु का दिशा ज्ञान तथा फल ज्ञान के विषय में जो जानकारी प्राप्त होती है वह एकदम सटीक होती है.
नक्षत्रों का लोचन ज्ञान ।

अंध लोचन नक्षत्र

रेवती, रोहिणी, पुष्य, उत्तराफाल्गुनी, विशाखा, पूर्वाषाढा, धनिष्ठा.

मंद लोचन नक्षत्र

अश्विनी, मृगशिरा, आश्लेषा, हस्त, अनुराधा, उत्तराषाढा, शतभिषा.

मध्य लोचन नक्षत्र

भरणी, आर्द्रा, मघा, चित्रा, ज्येष्ठा, अभिजित, पूर्वाभाद्रपद.

सुलोचन नक्षत्र नक्षत्र

कृतिका, पुनर्वसु, पूर्वाफाल्गुनी, स्वाति, मूल, श्रवण, उत्तराभाद्रपद.

यदि वस्तु अंध लोचन में खोई है तो वह पूर्व दिशा में शीघ्र मिल जाती है।

यदि वस्तु मंद लोचन में गुम हुई है तो वह दक्षिण दिशा में होती है और गुम होने के 3-4 दिन बाद कष्ट से मिलती है।

यदि वस्तु मध्य लोचन में खोई है तो वह पश्चिम दिशा की ओर होती है और एक गुम होने के एक माह बाद उस वस्तु की जानकारी मिलती है. ढाई माह बाद उस वस्तु के मिलने की संभावना बनती है।

यदि वस्तु सुलोचन नक्षत्र में गुम हुई है तो वह उत्तर दिशा की ओर होती है. वस्तु की ना तो मिलती है और न ही उसकी सूचना प्राप्त होती है।

गुम वस्तु की प्राप्ति हेतु दिव्य मंत्र-

जीवन में भूलना, गुमना, चले जाना, बलात ले लेना अथवा लेने के बाद कोई भी वस्तु वापस नहीं मिलना ऐसी घटनाएं स्वाभाविक रूप से घटि‍त होती रहती है।
यदि आप का कोई भी सामान खो गया है या मिल नही रहा तो अपने पूजाघर मे
एक देशी घी का दीपक लगाकर पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें। अपनी गुम वस्तु की कामना को उच्चारण कर भगवान विष्‍णु के सुदर्शन चक्रधारी रूप का ध्यान करें इस मंत्र का विश्वासपूर्वक जप 1008 बार करें।इससे
गुम हुई चीज या अपना फसा धन प्राप्ति होने की सम्भावना प्रबल हो जाती हैl
मंत्र :-  ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते
खोई चीज पाने के लिए
गई बहोरि गरीब नेवाजू |
सरल सबल साहिब रघुराजू ||

Sunday, September 15, 2019

जेल योग

जन्म पत्रिका मे कब और कैसे बनते है जेल योग -

ज्योतिष के अनुसार मुख्य रूप से शनि, मंगल एवं राहु ये तीन ग्रह कारागार के योग निर्मित करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं| इसके अतिरिक्त सभी लग्नों में द्वादशेश, षष्ठेश एवं अष्टमेश भी इस तरह के योग बनाने में अपनी भूमिका निभाते हैं| इस प्रकार के योगों के साथ-साथ यदि दशा भी अशुभ ग्रहों की हो, तो उन योगों को घटित होने के लिए उपयुक्त स्थिति मिल जाती है और इस प्रकार की घटना होती है|
कई बार जन्मकुण्डली में ही इस प्रकार के योग बनते हैं, तो कई बार गोचर एवं दशा-अन्तर्दशा के फलस्वरूप अल्प समय के लिए ऐसे योग बन जाते हैं| प्रस्तुत लेख में उक्त आधार पर ही जेल जाने से सम्बन्धित या बन्धन में पड़ने के योगों की चर्चा की जा रही है|
जन्मपत्रिका में सूर्यादि ग्रह समान संख्या में लग्न एवं द्वादश, तृतीय एवं एकादश, चतुर्थ एवं दशम, पंचम एवं नवम, षष्ठ एवं अष्टम में स्थित हो जाएँ, तो यह एक प्रकार का बन्धन योग बनता है यथा; किसी जन्मपत्रिका में द्वितीय भाव में शनि एवं द्वादश भाव में मंगल स्थित है, तो इस स्थिति में यह योग निर्मित होगा, लेकिन यदि द्वितीय में शनि और द्वादश में मंगल के साथ एक और पाप या शुभ ग्रह स्थित हो जाए, तो यह योग भंग हो जाएगा, क्योंकि उक्त दोनों भावयुगलों में समान संख्या में पाप ग्रहों का स्थित होना आवश्यक होता है| इस योग के फलस्वरूप चाहे कोई व्यक्ति कैसा भी क्यों न हो? उसे जीवन में कभी न कभी जेल अवश्य जाना पड़ता है| इस योग में बन्धनयोग कारक उन ग्रहों पर शुभ ग्रहों की दृष्टि भी हो, तो इस योग के फल बहुत अल्पमात्रा में प्राप्त होते हैं| इस जेल यात्रा से जातक को अधिक कष्ट भी नहीं होता है, लेकिन यदि यह योग बनाने वाले पापग्रहों पर अन्य पाप ग्रहों या द्वादशेश की दृष्टि पड़ रही हो, तो यह जेल यात्रा कष्टकारक हो सकती है और लम्बे समय के लिए भी हो सकती है|
यह योग यदि शुभ ग्रहों से निर्मित हो रहा हो, तो इसका अर्थ है कि जातक ने कोई अपराध नहीं किया है अथवा बहुत छोटे से अपराध के लिए उसे सजा भोगनी पड़ी, लेकिन यदि यह योग पाप ग्रहों से निर्मित हो रहा हो, तो इसका अर्थ है उस व्यक्ति ने क्रोध, लालच, ईर्ष्या या द्वेष की भावना के वशीभूत होकर निश्‍चित रूप से अपराध किया है|
यह योग बनाने वाले ग्रह यदि शनि-मंगल या राहु में से कोई होें और साथ ही षष्ठ एवं द्वादश भावों के स्वामी भी यही हों, किसी शुभ ग्रह की इन पर दृष्टि भी नहीं हो और पापग्रहों की दशा भी चल रही हो, ऐसी स्थिति में व्यक्ति को मृत्युदण्ड या उम्रकैद की सजा मिलने की पूर्ण आशंका रहती है|
मिथुन, कन्या एवं मीन लग्न में यह योग अधिक नुकसानदायक होता है, क्योंकि इन लग्नों में त्रिक भावों में किन्हीं दो भावों के स्वामी पाप ग्रह होते हैं, जबकि तुला लग्न में यह योग कम फलप्रद होता है, क्योंकि तीनों त्रिक भावों के स्वामी सौम्य ग्रह हैं| शेष लग्नों में यह योग सामान्य फल देता है|
जन्मपत्रिका में लग्न भाव जातक का स्वयं का प्रतीक होता है| यदि लग्नेश के साथ षष्ठेश (शत्रु कारक) की युति केन्द्र अथवा त्रिकोण भाव में हो और राहु या केतु भी इनके साथ स्थित हों, तो इस स्थिति में भी कारावास योग बनता है| यदि इन दोनों (लग्नेश एवं षष्ठेश) की स्थिति पूर्वोक्त ही हो अर्थात् केन्द्र या त्रिकोण में ही हो और इनकी युति शनि से बन रही हो, तो जातक को जेल जाना पड़ता है| इतना ही नहीं जेल में उसे यातना एवं भूख-प्यास भी सहनी पड़ती है|
तीन ग्रहों की युति के कारण भी जेल योग बनता है यथा; जातक की जन्मपत्रिका के नवम भाव में सूर्य, शुक्र एवं शनि की युति हो, तो किसी अनैतिक कार्य के लिए या ऐसा कार्य जो समाज में अत्यन्त निन्दित हो, के लिए जेल यात्रा होती है| यदि पंचमेश अथवा सप्तमेश शुक्र की युति नवम भाव में शनि एवं मंगल के साथ हो, तो स्त्री सम्बन्धी किसी मामले के कारण कोर्ट केस होता है और कुछ दिन जातक को जेल में ही रहना पड़ता है|
यदि द्वादश भाव में शनि एवं नवम भाव में मंगल स्थित हो, तो जातक को अपने जन्मस्थान से दूर किए गए किसी अपराध के लिए जेल जाना पड़ता है| इतना ही नहीं इस मामले में उसका काफी धन भी खर्च होता है|
द्वितीय एवं पंचम ये दोनों ही भाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करते हैं| द्वितीय भाव जहॉं स्थायी धन का कारक है, वहीं पंचम भाव आकस्मिक धन और एकादश भाव से सप्तम होने के कारण लाभ का भी प्रतीक है| यदि शनि, राहु, मंगल, सूर्य एवं केतु ये ग्रह इन दोनों भावों में स्थित हो जाएँ, तो व्यक्ति को टैक्स चोरी, तस्करी, कालाबाजारी इत्यादि धन सम्बन्धित मामलों के कारण जेल जाना पड़ता है| यह भी हो सकता है कि वह किसी अन्य कार्य से जेल जाए, लेकिन उसे आर्थिक हानि बहुत अधिक हो जाए या उसकी सम्पत्ति जप्त कर ली जाए|
प्रसिद्ध ज्योतिषी वराहमिहिर के अनुसार यदि किसी जातक का जन्म सर्प द्रेष्काण, निगड़ द्रेष्काण या आयुध द्रेष्काण में हो, तो कारावास एवं दण्ड के योग बनते हैं| सर्प द्रेष्काण में केवल कारावास या ऩजरबन्दी होती है| आयुध द्रेष्काण में कारावास नहीं होता है, लेकिन प्रताड़ना होती है, जबकि निगड़ द्रेष्काण में कारावास और सजा दोनों प्राप्त होते हैं|
द्वादश भाव जैसा कि हम पूर्व में बता चुके हैं सजा, बन्धन, दबाव इत्यादि से विशेष सम्बन्ध रखता है, में पापग्र्रहों की स्थिति बहुत परेशानीदायक होती है| यदि द्वादश भाव के साथ-साथ द्वितीय भाव में भी उतने ही ग्रह स्थित हो जाएँ, तो स्पष्ट रूप से बन्धन योग बनेगा, लेकिन यदि शनि, राहु या सूर्य इसमें स्थित हों, तो यह आवश्यक नहीं है कि जातक को जेल जाना पड़े, लेकिन ऐसा जातक सदैव किसी न किसी के दबाव में या वश में रहता है| यह दबाव पिता का, माता का, पत्नी का, मित्र का या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का भी हो सकता है| ऐसा व्यक्ति कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय स्वयं नहीं ले सकता है, अन्य किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप उसमें अवश्य होता है| इस कारण वह जातक बहुत मानसिक क्लेश और पीड़ा का अनुभव करता है|
यदि द्वादश भाव में मेष, सिंह, वृश्‍चिक, मकर या कुम्भ राशि हो, सूर्य, मंगल, शनि, राहु या केतु में से कोई एक या अधिक ग्रह इस भाव में स्थित हों, षष्ठेश, अष्टमेश या द्वादशेश की इन पर दृष्टि हो, कोई शुभ ग्रह द्वादश भाव को नहीं देख रहा हो और द्वादशेश नवांश में त्रिक भावगत, नीच अथवा शत्रु राशिगत हो, तो इस स्थिति में जातक को अल्पायु में ही जेलयात्रा करनी पड़ती है| यदि अल्पायु में जेल का कष्ट नहीं प्राप्त हो, तो फिर उसे और उसके अन्य परिजनों को भी उसके कारण जेल के दु:ख भोगने पड़ते हैं|
कई बार जेलयोग जन्मपत्रिका में नहीं होने पर भी दशा-अन्तर्दशा और गोचर के ग्रहों की अशुभ स्थिति के फलस्वरूप जेलयात्रा हो जाती है यथा; शनि या मंगल की महादशा में द्वादशभावस्थ राहु की अन्तर्दशा आ जाए, गोचरानुसार जन्मकालीन सूर्य पर से शनि या राहु का गोचर हो और द्वादश एवं लग्न भाव भी पाप ग्रह के प्रभाव में हो, तो इसके फलस्वरूप भी बन्धन में पड़ने या कुछ समय के लिए जेल जाने के योग बन सकते हैं|
कैसे बचें कारावास योग से?
यदि समय रहते आपको कारावास सम्बन्धी योग पता चलते हैं या इस तरह की स्थिति आपके सामने आती है, तो रेमेडियल एस्ट्रोलॉजी की सहायता से आप इस योग को समाप्त या उसकी तीव्रता को कम कर सकते हैं| इस प्रकार के योगों से बचने के लिए निम्नलिखित उपायों का सहारा लेना चाहिए :
1. सर्वप्रथम यह पता करें कि किन ग्रहों के कारण यह योग निर्मित हो रहा है| फिर उस ग्रह की शान्ति हेतु उसके चतुर्गुणित जप करवाएँ, हवन करें, निश्‍चित संख्या में उससे सम्बन्धित वार के व्रत करें और तदनुसार सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें|
2. शुभ मुहूर्त में भगवान् शिव के नर्मदेश्‍वर शिवलिंग पर सात सोमवार तक सहस्रघट करवाएँ|
3. अपनी आयु वर्षों के चतुर्गुणित संख्या में किलोग्राम ज्वार लें और जिस ग्रह के कारण यह योग बन रहा हो, उस ग्रह के वार को या शनिवार को प्रारम्भ कर ज्वार एक-एक मुट्ठी डालते हुए कबूतरों को खिलाएँ|
4. यदि आपने वास्तव में अपराध किया है, तो यह निश्‍चित है कि आपको उसकी सजा मिलेगी, इतना अवश्य है कि उपाय करने से या प्रायश्‍चित से वह सजा कम हो जाएगी| जिस व्यक्ति के प्रति आपने अपराध किया है, उससे क्षमा मॉंगें| इसके अतिरिक्त शनिवार से प्रारम्भ कर किसी शिव मन्दिर में जाएँ और भगवान् के समक्ष अपने सारे अपराध स्वीकार करें| यह ध्यान रखें कि मन्दिर आपके घर के पास में नहीं हो, थोड़ा दूर हो और वहॉं आप नंगे पैर ही जाएँ|
5. शनिवार से प्रारम्भ कर चालीस दिनों तक मूँगा के हनूमान् जी की मूर्ति के समक्ष हनूमान् चालीसा के प्रतिदिन 100 पाठ करें या करवाएँ| पाठ से पूर्व संक्षेप में हनूमान् जी की पूजा भी करें|
6. शुभ मुहूर्त में प्रारम्भ कर ११ पण्डितों से ‘बन्दीमोचन स्तोत्र’ के 3100 पाठ करे

Monday, September 2, 2019

व्यवसाय

सरकारी नौकरी –
सूर्य और चंद्रमा दसवें स्थान में, सूर्य और शनि दशमस्थ होने पर कुछ समस्याओं से जूझने वाला राजकार्य अर्थात सरकारी पद दिलाते हैं। सूर्य और गुरु का दशम भाव में योग न्यायपालिका में उच्च पद प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ होता है।
राजनीतिज्ञ महत्वपूर्ण मंत्री –
उच्च राशि में स्थित ग्रह विशेष रूप से सूर्य व शनि तथा सभी ग्रहों की शुभ भावों में स्थिति। दो-तीन ग्रह स्व राशि में हों या अपनी-अपनी मूल त्रिकोण राशियों में हों। कुंडली में पूर्ण बलवान गज केसरी योग के साथ बली बुध आदित्य योग भी हो। राजनीति का विशेष कारक ग्रह राहु को माना गया है। इसलिए राजनीतिज्ञों की कुंडली में राहु की 3, 6,11 भागों में स्थिति व दशम भाव से संबंध शुभ माना जाता है।
लेखन कार्य –
तृतीय भाव, बुध तथा लेखन के देवता गुरू की युति श्रेष्ठ परिणाम देती है। लेखन कार्य में कल्पनाशक्ति की आवश्यकता रहती है, इसलिए कल्पनाकारक चंद्रमा की शुभ स्थिति भी लाभदायक रहती है।
पत्रकार/ संपादक –
जुझारू पत्रकारिता के युग में मंगल, बुध, गुरु के बल व किसी शुभ भाव में युति के फलस्वरूप पत्रकारिता व संपादन कार्य में सफलता मिलती है। लेखन कार्य के तृतीय भाव के बल की भी जांच करनी चाहिए।
संपादक/इलैट्रॉनिक मीडिया –
इसके लिए मंगल, बुध व गुरु के अतिरिक्त शुक्र्र का महत्व अधिक है तथा भावों में लग्न, द्वितीय व तृतीय तीनों का बली होना चाहिए।
न्यूज रीडर –
न्यूज रीडर के लिए द्वितीय भाव, लग्न, बुध व गुरु बली होने चाहिएं क्योंकि न्यूज रीडर का कार्य एक जगह स्थिर होकर बोलना है इसलिए फोकस्ड और स्थिर होकर बैठने के लिए शनि का भी लग्न अथवा लग्नेश पर प्रभाव जरूरी है।
एंकर –
सफल एंकर बनने के लिए शुक्र, बुध, चंद्रमा व गुरु का महत्व सबसे अधिक रहता है
रेडियो जॉकी –
सफल व कुशल रेडियो जॉकी बनने के लिए जातक की शब्दों पर पकड़ व उच्चारण स्पष्ट होने चाहिएं। तुरंत निर्णय लेकर धाराप्रवाह बोलना व अपनी वाणी में हास्य, व्यंग्य व अभिव्यक्ति की योग्यता उसके कार्य को बल देती है। जिसके लिए बुध, गुरु, चंद्र, वाणी का द्वितीय भाव तथा अभिव्यक्ति के तृतीय भाव के अतिरिक्त कारक राशियों जैसे मिथुन व कन्या का बली होना लाभदायक है। द्वितीयेश, लग्नेश व दशमेश की युति शुभ भाव में हो तथा गुरू की दृष्टि उस पर हो तो भी कुशल रेडियो जॉकी बनने की संभावना अधिक होती है।
सेना / पुलिस-
राशियों में अग्नि तत्व राशियां मेष, सिंह व धनु भावों में लग्न, तृतीय, षष्ठ व दशम भाव तथा ग्रहों में मंगल, सूर्य, राहु, केतु का शुभ व बली होने पर इन क्षेत्रोंं में सफलता की संभावना अधिक होती है।
जल सेना अधिकारी –
इनकी कुंडली में मंगल, सूर्य, दशम भाव के अतिरिक्त चंद्रमा भी बली होता है।
पायलट –
कुंडली में वायु तत्व राशियां बलवान हों, इन राशियों के स्वामी अधिकतर चर राशियों में स्थित हों तथा द्विस्वभाव राशियों से भी संबंध रखते हों। कुंडली में तीसरा, दशम व अष्टम भाव विशेष बली हो तथा लग्न अग्नि तत्व राशि हो, इसके स्वामी का वायु तत्व राशि से संबंध हो या वह वायु तत्व राशि में स्थिर है।
कुशल व्यापारी –
कुशल व्यापारी बनने के लिए द्वितीय, एकादश, पंचम व नवम भावों के अतिरिक्त बुध की शुभ स्थिति होनी चाहिए। धनेश व लाभेश का स्थान परिवर्तन योग होना चाहिए। लग्नेश, धनेश व लाभेश की केंद्र में युति, केंद्रों व त्रिकोण के स्थान के स्वामियों का स्थान परिवर्तन योग भी शुभ होता है। व्यापार में स्थायित्व के लिए शनि भी बली होना चाहिए अन्यथा व्यापार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।
प्रापर्टी डीलर –
मंगल, शनि व बुध का योग इसके लिए लाभकारी होता है। मंगल के अशुभ होने पर सांझेदारों में बार-बार झगड़े होते हैं। बली मंगल शुभ ग्रहों के प्रभाव में आने पर इस व्यवसाय में विशेष सफलता का कारक बनता है।
ज्योतिषी –
सफल भविष्यवक्ता के लिए जन्मकुंडली में चंद्रमा, केतु, बुध तथा गुरू के अतिरिक्त द्वितीय व अष्टम भाव का शुभ होने के साथ-साथ जातक के गंभीर व चिंतनशील होने के लिए लग्न भाव पर शनि का प्रभाव होना चाहिए।
क्रिकेटर / खिलाड़ी –
सफल क्रिकेटर / खिलाड़ी बनने के लिए कन्या लग्न के जातकों की कुंडली में मंगल, बुध, राहु व पंचम भाव के अतिरिक्त शुक्र का बली होना विशेष लाभकारी रहता है।

Saturday, August 24, 2019

नकारात्मक राहु

--| 👉क्या करता है नकारात्मक राहू ---
       ************************
.   👉राहू  के बारे मै कुछ नकारात्मक बाते जाने । ये हम सब जानते है की गुरु राहु चांडाल दोष, सूर्य राहु पितृ दोष, ग्रहण दोष, चन्द्र राहु ग्रहण दोष, शनि राहु शापित दोष, मंगल राहु अंगारक दोष बनाते है। मतलब 100 लीटर दूध मै एक बून्द निम्बू की दूध फाड़ देती है । इसी तरह राहु का साथ शुभ ग्रह को खराब कर देता है । इस ग्रह का हर किसी की जिंदगी पर अलग अलग प्रभाव पढ़ता है । जिंदगी मे इसका अधिक प्रभाव पूर्ण नास्तिक से लेकर पागलपन तक बना देता है । ये निर्भर करता है की राहू आपकी जिंदगी मै कितने अंश का है, और प्रभावी ग्रह, स्थान कितना कमजोर है । जब कुंडली मे शनि नीच राशि, कमजोर या दुष्प्रभाव मै हो तब राहू और खराब असर देने लगता है।
ज्योतिष के अनुसार राहु शोध, कटु भाषण, विदेश, चीज़ों की कमी और उनकी चाहत, तर्क, झूठ, चालाकी, शक्ति, गरिमा, जुआ, झगड़ा, आत्महत्या, गुलामी, गलत तर्क आदि का प्रतीक है। वहीं केतू अंतिम मुक्ति, कारावास, मोक्ष, आत्महत्या, दोषी व्यक्ति, हत्या, व्यभिचार, जानवर, उपभोग, दर्दनाक बुखार, महान तपस्या, मन की अस्थिरता तथा विदेशी लोगों से संबंध का प्रतीक माना जाता है। राहु और केतू किसी व्यक्ति को किस तरह प्रभावित करेंगे ये उस व्यक्ति की कुंडली पर निर्भर करता है। कुंडली में जिस स्थान पर पर ये ग्रह बैठे होंगे और जिन भी ग्रहों की दृष्टि इन दोनों पर पड़ रही होगी उसी के अनुसार व्यक्ति के भाग्य पर प्रभाव पड़ेगा। अगर राहु और केतू आपकी कुंडली में सही जगह पर बैठे हों तो ये संबंधित स्थान के प्रभावों को बढ़ा देते हैं लेकिन यदि इनकी स्थिति विपरीत हुई तो व्यक्ति को संबंधित क्षेत्र में सचेत रहना आवश्यक है।
अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है तो आपको मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान, स्वयं को ले कर ग़लतफहमी, आपसी तालमेल में कमी, बात बात पर आपा खोना, वाणी का कठोर होना और अपशब्द बोलना साथ ही अगर आपकी कुंडली में राहु की स्थिति अशुभ हौ तो आपके हाथ के नाखून अपने आप टूटने लगते हैं।
इसके साथ ही वाहन दुर्घटना, पेट में कोई समस्या, सिर में दर्द होना, भोजन में बाल दिखना, अपयश की प्राप्ति, संबंध ख़राब होना, दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है, शत्रुओं की ओर से परेशान आदि आपकी कुंडली में राहु के खराब होने के संकेत है।
कई बार राहू आपको भय भी देता है, एक अज्ञात सा भय, अक्सर इसका असर अमावस्या पर दिखाई देता है, राहु ग्रह पेट की समस्या ज्यादा देता है, आप हर इलाज करवा लीजिये,पुरे संसार मै घूम लीजिये, हर रिपोर्ट ठीक आयगी,पर पेट का दर्द ठीक नही होगा जब तक राहू का इलाज नही करवाया जाए ।
राहु के मुख्य लक्षण (प्रभाव)---पेट के रोग, दिमागी रोग, पागलपन, खाजखुजली ,भूत -चुडैल का शरीर में प्रवेश, बिना बात के ही झूमना, नशे की आदत लगना, गलत स्त्रियों या पुरुषों के साथ सम्बन्ध बनाकर विभिन्न प्रकार के रोग लगा लेना, शराब और शबाब के चक्कर में अपने को बरबाद कर लेना,लगातार टीवी और मनोरंजन के साधनों में अपना मन लगाकर बैठना, होरर शो देखने की आदत होना, भूत प्रेत और रूहानी ताकतों के लिये जादू या शमशानी काम करना, नेट पर बैठ कर बेकार की स्त्रियों और पुरुषों के साथ चैटिंग करना और दिमाग खराब करते रहना, कृत्रिम साधनो से अपने शरीर के सूर्य यानी वीर्य को झाडते रहना, शरीर के अन्दर अति कामुकता के चलते लगातार यौन सम्बन्धों को बनाते रहना और बाद में वीर्य के समाप्त होने पर या स्त्रियों में रज के खत्म होने पर टीबी तपेदिक फ़ेफ़डों की बीमारियां लगाकर जीवन को खत्म करने के उपाय करना, शरीर की नशें काटकर उनसे खून निकाल कर अपने खून रूपी मंगल को समाप्त कर जीवन को समाप्त करना, ड्र्ग लेने की आदत डाल लेना, नींद नही आना, शरीर में चींटियों के रेंगने का अहसास होना,गाली देने की आदत पड जाना,सडक पर गाडी आदि चलाते वक्त अपना पौरुष दिखाना या कलाबाजी दिखाने के चक्कर में शरीर को तोड लेना, बाजी नामक रोग लगा लेना, जैसे गाडीबाजी, आदि, इन रोगों के अन्य रोग भी राहु के है, जैसे कि किसी दूसरे के मामले में अपने को दाखिल करने के बाद दो लोगों को आपस में लडाकर दूर बैठ कर तमाशा देखना, लोगों को क्लिप बनाकर लूटने की क्रिया करना और इन कामों के द्वारा जनता का जीवन बिना किसी हथियार के बरबाद करना भी है। अगर उपरोक्त प्रकार के भाव मिलते है, तो समझना चाहिये कि किसी न किसी प्रकार से राहु का प्रकोप शरीर पर है, या तो गोचर से राहु अपनी शक्ति देकर मनुष्य जीवन को जानवर की गति प्रदान कर रहा है, अथवा राहु की दशा चल रही है, और पुराने पूर्वजों की गल्तियों के कारण जातक को इस प्रकार से उनके पाप भुगतने के लिये राहु प्रयोग कर रहा है।
राहु का सकारात्मक प्रभाव -
कभी आपने सूना की किसी को अचानक लाटरी निकल गयी, या मकान खोदने पर गढ़ा हुआ धन निकला, या राजनीति मे अचानक ऊँचे पद पर पहुंच गया,या सट्टा बाजार मै करोड़ो कमाए। ये सब राहू जी के ही कार्य है ।
अब फिर से समझे की ये तय हो गया की राहु राक्षस है, फिर अमृत को चख कर वो बलशाली हो गया। किन्तु उसकी आदत नकारात्मक ही होती है। लेकिन एक नकारात्मक व्यक्ति भी किसी न किसी पर मेहरबान तो होता ही है, एक गुंडा, बदमाश भी किसी को चाहता तो होगा । वैसे ही राहु सबका बुरा करता है , लेकिन जब अपने उच्च घर मिथुन पुरातन काल अनुसार कहना है वृषभ मै भी जब विराजमान होते है, कन्या राशि मे होते है, तब बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देते है, फर्श से अर्श तक, याने जमीन से आसमान तक पहुचाने का कार्य भी इनका ही है ।
जब शनि शुभ हो,और राहु भी शुभ हो तो समय बदलते देर नही लगती । जो इंसान के पास चाय पीने को रूपये नही रहते वो राहु के समय परिवर्तन के साथ करोड़ो की सम्पत्ति का मालिक बन जाता है ।
मतलब एक ग्रह गोबर को सोना भी बना सकता है, और सोने को गोबर भी बना देता है ।
सही मायनो मै राहू को समझ पाना बहुत ही कठिन होता है, क्योकि उसमे नकारात्मक और सकारात्मक दोनों के गुण है, एक तरफ राक्षस प्रवर्ति , दूसरी और अमृत का अंश चखकर देव गुण ।
यदि एक सर्प के काटने से हमारी मौत हो सकती है, तो दूसरी और सर्प का जहर हमारी जिंदगी भी बचा सकता है ।
हर ज्योतिष राहु के नाम पर अक्सर नकारात्मक भ्रामक विचार रखते है, लेकिन हर भाव मे जब यह ग्रह सकारात्मक प्रभाव देता है, तो इंसान को बलशाली से लेकर प्रभावशाली व्यक्ति तक बना देता है। क्या आप जानते हो की कलाकारों की एक्टिंग मै भी राहु और शुक्र की विशेष कृपा जरूरी होती है।
कई लोग शनि या राहु को गाली देकर बात करते हैं, यह अनुचित है। ये कुछ भी नहीं करते, आपके किए हुए कर्मों का तद्नुसार ही फल देते हैं। क्या आश्चर्य की बात है कि स्वतंत्र भारत के अधिकांश प्रधानमंत्री राहु के कारण ही इतना ऊंचा राजयोग पा सके हैं। राहु के कारण ही इंदिरा गांधी सफल रहीं और उन्हीं के कारण राजीव गांधी का राज्यारोहण हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी को भी राहु ने बहुत कुछ दिया। उनकी दशांश कुण्डली में तुला में राहु बैठे हैं जिसकी दशा में उन्हें राजयोग मिला।
आप सूर्य भगवान की पूजा करें और राहु की उपेक्षा करें तो यह चल नहीं सकता क्योंकि नवग्रह मण्डल में राहु को महत्वपूर्ण स्थान दिया हुआ है। सभी ग्रहों से समान कृपा प्राप्त होने पर ही हम अपने विंशोत्तरी दशा के अनुसार जीवन वर्ष प्राप्त कर सकते हैं और जीवन को सफलता से भोग सकते हैं।
राहु बहुत बड़े-बड़े योग बनाते हैं और बड़े-बड़े योग भंग कर देते हैं। पाराशर राहु की प्रशंसा में कहते हैं कि यदि केन्द्राधिपति से युत होकर वे केन्द्र में स्थित हो जाएं तो महान राजयोगकारक होते हैं और अपनी दशा में शुभ फल देते हैं।
+++