Tuesday, April 15, 2014

जन्म पक्ष का व्यक्तित्व पर प्रभाव

जन्म पक्ष का व्यक्तित्व पर प्रभाव (Impact of Janma
paksha on personality)
रोजमर्रा की जिन्दग़ी में हम कई लोगों से
मिलते हैं और पाते हैं कि हर दूसरे व्यक्ति के स्वाभाव में कुछ
न कुछ अंतर होता है। स्वभाव में अंतर कई कारणों से
हो सकता है जैसे परिवेश, जीवन
शैली आदि। अगर हम ज्योतिष
की दृष्टि से देखें तो व्यक्ति के स्वभाव में अंतर
उनकी कुण्डली में स्थित ग्रह(Man
Nature are different according to Palnet situated
in Kundli), राशि और नक्षत्र (Nakshatra and Rashi)
से होता है । ज्योतिषशास्त्री मानते हैं कि स्वभाव
में अंतर का कारण जन्म पक्ष भी होता है।
व्यक्ति का जन्म जिस पक्ष में होता है उसके अनुसार
व्यक्ति के स्वभाव में परिवर्तन देखा जाता है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पक्ष दो होते हैं शुक्ल पक्ष
(Shukal Paksha) और कृष्ण पक्ष(Krishana
Paksha)। प्रत्येक पक्ष 15 दिनों का होता है। शुक्ल पक्ष
उजाले का प्रतीक है(Shukal paksha is the
sign of illumination) और कृष्ण पक्ष अंधेरे
का(Krishana paksh is the sign of Darkness)। पक्ष
के स्वभाव के अनुरूप ही इन पक्षों में जन्म लेने
वाले व्यक्ति का स्वभाव होता है। आइये सबसे पहले शुक्ल
पक्ष में जन्म लेने वाले व्यक्ति के स्वभाव के विषय में जानें।
शुक्लपक्ष में उत्पन्न जातक का स्वभाव (Behaviour of
Shukla Paksha Native)
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म शुक्ल पक्ष में
होता है वह व्यक्ति पूर्णिमा के चांद के समान उज्जवल स्वभाव
का होता है (Person who are born in Shukal
paksha they are Graseful Like Moon of
poornima)। इनकी बुद्धि सुन्दर और शुद्ध
होती है, ये ज्ञानी होते हैं तथा कई
विषयों में अच्छी जानकारी रखते हैं। ये
जो भी कार्य करते हैं उसे मन लगाकर व
कुशलता पूर्वक करते हैं। ये परिश्रमी होते हैं एवं
मेहनत से कभी पीछे
नहीं हटते हैं।
शुक्ल पक्ष में जन्म लेने वाले
व्यक्ति मेहनती और बुद्धिमान होते हैं (Native
of Shukla paksha are intelligent and
hardworking) फलत: मेहनत और बुद्धि के बल पर
काफी धन अर्जन करने
की क्षमता रखते हैं जिसके कारण आमतौर पर
इन्हें आर्थिक
तंगी का सामना नहीं करना होता। इनके
भाग्य से धन स्वत: इनकी ओर आता रहता है।
सामान्यत: इस पक्ष के जातक काफी धनवान होते
हैं। इनके स्वभाव की विशेषता यह
रहती है कि ये सरल और स्नेहिल प्रकृति के
होते हैं, उनके व्यवहार में प्रेम और अनुराग दिखता है। ये
कला के प्रति आस्था रखते हैं।
कृष्ण पक्ष में उत्पन्न जातक का स्वभाव(Behaviour of
krishna Paksha Native):
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति कृष्ण पक्ष में जन्म लेते
हैं वे हृदय से कुछ कठोर होते हैं (Native of krishna
paksha are rude)। ये
जल्दी किसी बात से भावुक
नहीं होते हैं और न ही भावनाओं में
बहते हैं। ये मतलब के लिए लोगों से रिश्ता रखते हैं अर्थात
इनके अंदर
व्यवहारिकता की कमी होती है।
इनकी बातों में लचीलापन व
मधुरता की जगह रूखापन होता है, ये बोलते समय
इस बात का विचार नहीं करते कि सामने वाले को इससे
तकलीफ होगी या नहीं।
इनके व्यवहार में चतुराई शामिल रहती है।
कृष्णपक्ष में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के हृदय में महिलाओं
के लिए सम्मान की मात्रा बहुत ही कम
रहती है। ये महिलाओं के प्रति निम्न सोच रखते
हैं। ये चालाकी और धूर्तता से काम निकालकर धन
कमाना अच्छी तरह जानते हैं। इनमें
मौकापरस्ती और स्वार्थ काफी होता है।
इनका परिवार बहुत बड़ा होता है और ये दिखावे
की जि़न्दग़ी में विश्वास करने वाले होते
हैं।

No comments:

Post a Comment