Sunday, April 13, 2014

चेहरे से जानिए आपकी किस्मत में क्या लिखा है

चेहरे से जानिए आपकी किस्मत में क्या लिखा है
=========================================
चेहरा व्यक्ति की पहचान होता है। किंतु
अच्छा या बुरा चेहरा होना उसकी खूबसूरती या बदसूरती से
नियत नहीं होता, बल्कि अच्छे या बुरे कर्म
भी सुन्दर चेहरे को बदसूरत और
बिगड़ी सूरत को खूबसूरत बनाने में निर्णायक होते हैं।
यही चेहरा मन के भावों को उजागर भी कर
देता है। किंतु कुछ लोग चेहरे के भावों को छुपाने
की कला में भी महिर होते है और अपने
स्वार्थ या मंशा को पूरा करने के लिए नकली चेहरे
को असली चेहरे के पीछे छुपा लेते हैं।
व्यावहारिक जीवन के नजरिए से यही बात
अनेक मौकों पर नुकसान या परेशानी का कारण
भी बन जाती है।
वहीं दूसरी तरफ व्यक्ति के मन में
भी खुद का जीवन कैसा होगा, यह
जिज्ञासा भी रखता है। हिन्दू धर्म शास्त्र में
लिखी कुछ रोचक बातें
ऐसी ही जिज्ञासा को शांत करने और अंजान
पुरुष से व्यवहार करने के सूत्र बताती है। इन बातों में
अलग-अलग सूरत वाले पुरुषों के गुण स्वभाव बताए गए हैं।
हिन्दू धर्म ग्रंथ भविष्यपुराण के मुताबिक जब भगवान शिव ने विवाद
के बाद पुत्र कार्तिकेय द्वारा लिखे गए लक्षण शास्त्र को समुद्र में
फेंक दिया, तब कार्तिकेय स्वामी के निवेदन पर
ब्रह्मदेव ने पुरुषों की मुख से पहचान के
लक्षणों को उनको फिर से स्मरण कराया।
यहां जानते हैं पुरुषों के मुख से
जुड़ी ऐसी ही रोचक बातें -
-
चन्द्रमा की रोशनी की तरह
चमकदार और शांत चेहरे वाला भला और धर्मात्मा पुरुष होता है।
-
वानर या बकरें जैसे मुख वाला पुरुष धनवान होता है।
-
खूबसूरत और तेजयुक्त हाथी के मुख
की तरह भरे चेहरे
वाला राजा यानि राजसी स्वभाव का होता है।
-
सूंड के आकार जैसे लम्बे चेहरे वाला पुरुष बदकिस्मत होता है।
-
बदसूरत, टेढ़ा, टूटा और शेर की तरह चेहरा चोर
व्यक्ति की पहचान है।
-
लंबा, छोटा और कुटील भाव से भरे मुख वाला पुरुष
गरीब और पापी होता है।
-
औरत जैसा, चौकोर चेहरे वाला पुरुष पुत्रहीन
होता है।
-
जिसके गाल कमल जैसे लाल और चमकदार हो वह धनवान और
किसान होता है।
-
हाथी, बाघ या शेर जैसे गालों वाला पुरुष
सभी सुख और संपत्तियों का मालिक होता है
हर व्यक्ति का चेहरा अलग-अलग होता है और यह
उसकी पहचान भी होती है।
किसी का चेहरा काफी बड़ा होता है जिसे
देखकर आप मन ही मन कहते होंगे कि 'देखो तो शेर
जैसा दिखता है।'
किसी का चेहरा हाथी की सूंड
जैसा लटका हुआ प्रतीत होता है। चेहरे
की यह बनावट सिर्फ पहचान के लिए
नहीं होती बल्कि इससे यह जान सकते
हैं कि व्यक्ति धनवान होगा, भाग्यहीन अथवा चोर।
भविष्य पुराण में ब्रह्मा जी कुमार कार्तिकेय
को समुद्रशास्त्र का रहस्य बताते है कि जो व्यक्ति पूर्णिमा के
पूर्ण चन्द्रमा के समान उज्जवल छवि वाला होता है वह
धार्मात्मा होता है। जिनका चेहरा सूंड
की आकृति का होता है वह भाग्यहीन
होता है। ऐसे व्यक्ति को बार-बार संघर्ष करना पड़ता है।
अगर किसी से कह दें कि आपका चेहरा बंदर
या बकरी जैसा दिखता है तो वह आपको मारने दौड़ेगा।
अगर कहें कि आपका चेहरा शेर जैसा है तो वह खुश हो जाएगा।
लेकिन समुद्रशास्त्र के अनुसार स्थिति इसके विपरीत
है। जिन लोगों का चेहरा बंदर या बकरी जैसा दिखता है
वह खुशनसीब होते हैं। ऐसे व्यक्ति के पास
काफी मात्रा में धन होता है।
जबकि शेर जैसे दिखने वाले व्यक्ति पर आंख बंद करके
यकीन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें
चोरी करने
की प्रवृति होती है। हालांकि शेर, बाघ और
हाथी जैसे गाल वाले व्यक्ति विभिन्न प्रकार के भोग और
संपत्तियों को प्राप्त करने वाला होते हैं।
हाथी के समान भरे हुए मुख वाला व्यक्ति राजा के समान
सुख और वैभव प्राप्त करता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार
जिनका मुख बड़ा होता है उनका दुर्भाग्य उनके साथ-साथ चलता है।
ऐसे लोगों को सफलता कठिनाई से मिलती है जबकि छोटे
मुख वाला व्यक्ति मितव्ययी होता है। इनमें संचय करने
की प्रवृति होती है।
चौकोर चेहरे वाला व्यक्ति बहुत ही चालाक होता है।
जिस पुरूष का चेहरा स्त्री की तरह
दिखता है उसे पुत्र सुख की प्राप्ति में
बाधा आती है। इसी प्रकार लंबे चेहरे वाले
व्यक्ति को भी पुत्र सुख में
कमी का सामना करना पड़ता है। गुलाबी और
कांतिवान चेहरे वाले व्यक्ति भी धन और सुख प्राप्त
करते हैं।

No comments:

Post a Comment