Thursday, April 17, 2014

सोने का तरीका

सभी लोगों का सोने का तरीका अलग-अलग होता है। काफी अधिक ऐसे लोग हैं, जिन्हें एक विशेष तरीके से सोने पर ही अच्छी नींद आती है। सोने के इन्हीं खास तरीकों को ध्यान से देखा जाए तो व्यक्ति के स्वभाव की खास बातें आसानी से मालूम की जा सकती हैं। यहां जानिए सोने के तरीकों को देखकर कैसे किसी व्यक्ति की खास बातें मालूम की जा सकती हैं...
व्यक्ति की आदतों का असर स्वभाव पर भी होता है। जैसी आदतें होती हैं, वैसा ही स्वभाव बनता है। ज्योतिष के अंतर्गत व्यक्ति की आदतों और शारीरिक लक्षणों को देखकर स्वभाव बताने की विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। व्यक्ति की आदतों को देखकर मनोविज्ञान के अनुसार भी स्वभाव मालूम किया जा सकता है।
जानिए सोने के तरीके को देखकर स्वभाव कैसे मालूम करें...
दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोना
जो लोग दोनों हाथ और पैरों को फैलाकर पीठ के बल सोते हैं, वे लोग अपने कार्यों को पूरी स्वतंत्रता के साथ करना पसंद करते हैं। इन्हें सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का मोह रहता है। आमतौर पर ऐसे लोग जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं। ये लोग सुंदरता की ओर तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं। इन्हें गॉसिप करना भी काफी पसंद होता है।
जो लोग सोते समय खुद को पूरी तरह ढंककर सोते हैं, वे लोग भीड़ में खुद को शक्तिशाली और फ्रेंडली दिखाते हैं। जबकि, वास्तव में ये लोग कुछ शर्मिले और कमजोर भी होते हैं। ये लोग दूसरों के कई राज अपने मन में दबाए रहते हैं। यदि इन लोगों के जीवन में कोई परेशानी आती है तो वे स्वयं उसे दूर करने का प्रयास करते हैं। अपनी परेशानियों के लिए किसी अन्य व्यक्ति से मदद लेना इन्हें पसंद नहीं होता है। पूरी तरह ढंककर सोने वाले अधिकांश लोग नींद में तरह-तरह चेहरे भी बनाते हैं।जो लोग पीठ के बल सोते हैं और पैरों को क्रॉसिंग पोजीशन में रखते हैं, वे लोग किसी भी काम को पागलपन की हद तक करना पसंद करते हैं। किसी काम को शुरू करने के बाद खत्म करने तक आराम करना, इन्हें पसंद नहीं होता है। ये लोग परेशानियों को अपनी एकाग्रता और कड़ी मेहनत से दूर कर लेते हैं। कभी-कभी इन्हें एकांत में रहना अच्छा लगता है। इन लोगों में विपरीत परिस्थितियों को सहन करने की शक्ति भी काफी अधिक होती है।जो लोग सीधे सोते हैं और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखते हैं, वे काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग किसी भी नई बात को सीखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कभी-कभी ये लोग ऐसे काम कर देते हैं जो अन्य लोगों को काफी कठिन लगते हैं। इन्हें अपने घर-परिवार से काफी मोह होता है और उनके सुख के लिए सदैव प्रयत्न करते रहते हैं। ये लोग सभी से प्रेम पूर्वक व्यवहार करते हैं, लेकिन इसी वजह से कभी-कभी हानि का सामना भी करना पड़ता है।जिन लोगों को पेट के बल सोने पर ही नींद आती है, वे लोग कभी-कभी संकुचित मानसिकता धारण कर लेते हैं। इस प्रकार सोने वाले लोग थोड़े स्वार्थी भी हो सकते हैं। ऐसे सोने वाले अधिकांश व्यक्ति ऐसे समय पर ही अपने मित्रों से मिलते हैं, जब इन्हें किसी काम के लिए उनकी आवश्यकता होती है। यदि ये लोग सोने के इस तरीके में बदलाव करेंगे तो काफी शुभ फल प्राप्त होंगे।जो लोग एक ओर करवट लेकर ही सोते हैं, वे आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। किसी भी काम को पूरे विश्वास के साथ करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग अपने उत्साह और प्रयासों में कभी कमी नहीं करते हैं। इसी वजह से जो काम हाथ में लेते हैं, उसमें उपलब्धियां हासिल करते हैं। इस प्रकार सोने वाले व्यक्ति को अपने कर्म के बल पर सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं।जो लोग एक ओर करवट लेकर और सिकुड़कर सोते हैं, वे लोग स्वार्थी स्वभाव के हो सकते हैं। ऐसे लोग अधिकांश परिस्थितियों में अपने स्वार्थ के लिए ही मित्रता करते हैं। इस प्रकार सोने वाले अधिकांश लोग तामसिक प्रवृत्ति के होते हैं। तामसिक प्रवृत्ति से आशय है कि इन लोगों को शुद्ध और सात्विक जीवन अधिक पसंद नहीं होता है। खान-पान में भी इन्हें मसालेदार खाना विशेष प्रिय हो सकता है। इन लोगों को कभी-कभी छोटी बातों पर भी क्रोध आ जाता है।जो लोग करवट लेकर सोते हैं और एक हाथ नीचे की ओर दबाकर रखते हैं, वे लोग विनम्र स्वभाव के होते हैं। इसी स्वभाव की वजह से इन्हें आस-पास के लोगों से पूरा प्रेम और सम्मान प्राप्त होता है। हालांकि, इनके आत्मविश्वास में कमी रहती है और इसकारण कई बार इनसे गलतियां भी हो जाती हैं। इन लोगों को अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए।जो लोग करवट लेकर सोते समय एक घुटना ऊपर की ओर मोड़कर रखते हैं, वे अधिकांश समय शिकायत ही करते रहते हैं। हमेशा दूसरों के कार्यों में गलतियां निकालना और सभी को बताते रहना, इन्हें ये काम विशेष प्रिय होता है। ये लोग कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर भी आवश्यकता से अधिक उत्साहित हो जाते हैं और इस वजह से परेशानियों का सामना भी करते हैं।

No comments:

Post a Comment