Sunday, April 13, 2014

उपाय करते समय ध्यान में रखने योग्य बातें

उपाय करते समय ध्यान में रखने योग्य बातें :->
१. किसी भी उपाय को करते समय व्यक्ति के
मन में यही विचार होना चाहिय कि वह
जो भी उपाय कर रहा है वह ईश्वरीय
कृपा से शुभ ही फल देगा ।
२.सभी उपाए पूर्ण रूप से किसी का बुरा करने
के मंतव से नहीं हैं ।
३.उपाय करते समय उपाय पर होने वाले खर्चे के बारे में सोच सोच कर
चिंता नही करनी चाहिए
४.उपाय को हमेशा गोपनीय रखना चाहिए
५. यह सोचकर चलना चाहिए कि मेरी कामना ज़रूर
पूरी होगी और भगवान मेरे कष्ट ज़रूर दूर
करेंगे ।
६. उपाय करते करते बीच में ना छोड़े,कई बार देखने में
आया है कि लोग महीना उपाय करके छोड़ देते हैं और
कहते हैं कि हमें तो कुछ
भी फायदा नहीं हुआ । याद रखें कि कुछ
उपाय काफी देर तक करने पड़ते हैं,यहाँ तक कि कुछ
उपाय तो एेसे होते हैं जो कुछ जातकों को पूरे जीवन भर
तक करने पड़ते हैं । अतः जैसे आपको जीतने समय के
लिए उपाय बताए गये हैं वो सब सब्र के
साथ,पूरी आस्था से करें ।

No comments:

Post a Comment