Tuesday, May 6, 2014

श्री सिद्ध बगलामुखी देवी महामंत्र

श्री सिद्ध
बगलामुखी देवी महामंत्र
ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै
सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम
कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय
ह्लीं ॐ नम:
इस मंत्र से काम्य प्रयोग भी संपन्न किये जाते हैं
जैसे
1. मधु. शर्करा युक्त तिलों से होम करने पर मनुष्य वश में
होते है।
2. मधु. घृत तथा शर्करा युक्त लवण से होम करने पर
आकर्षण होता है।
3. तेल युक्त नीम के पत्तों से होम करने पर
विद्वेषण होता है।
4. हरिताल, नमक तथा हल्दी से होम करने पर
शत्रुओं का स्तम्भन होता है।
1) भय नाशक मंत्र
अगर आप किसी भी व्यक्ति वस्तु
परिस्थिति से डरते है और अज्ञात डर सदा आप पर
हावी रहता है तो देवी के भय नाशक
मंत्र का जाप करना चाहिए

ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले
सर्व भयं हन
पीले रंग के वस्त्र और
हल्दी की गांठें
देवी को अर्पित करें
पुष्प,अक्षत,धूप दीप से पूजन करें
रुद्राक्ष की माला से 6 माला का मंत्र जप करें
दक्षिण दिशा की और मुख रखें
2) शत्रु नाशक मंत्र
अगर शत्रुओं नें जीना दूभर कर रखा हो, कोर्ट
कचहरी पुलिस के चक्करों से तंग हो गए हों, शत्रु
चैन से जीने नहीं दे रहे,
प्रतिस्पर्धी आपको परेशान कर रहे हैं
तो देवी के शत्रु नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए
ॐ बगलामुखी देव्यै
ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं
कुरु
नारियल काले वस्त्र में लपेट कर
बगलामुखी देवी को अर्पित करें
मूर्ती या चित्र के सम्मुख गुगुल
की धूनी जलाये
रुद्राक्ष की माला से 5 माला का मंत्र जप करें
मंत्र जाप के समय पश्चिम कि ओर मुख रखें
3) जादू टोना नाशक मंत्र
यदि आपको लगता है कि आप किसी बुरु शक्ति से
पीड़ित हैं, नजर जादू टोना या तंत्र मंत्र आपके
जीवन में जहर घोल रहा है, आप
उन्नति ही नहीं कर पा रहे अथवा भूत
प्रेत
की बाधा सता रही हो तो देवी के
तंत्र बाधा नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए

ह्लीं श्रीं ह्लीं पीताम्बरे
तंत्र बाधाम नाशय नाशय
आटे के तीन दिये बनाये व
देसी घी ड़ाल कर जलाएं
कपूर से
देवी की आरती करें
रुद्राक्ष की माला से 7 माला का मंत्र जप करें
मंत्र जाप के समय दक्षिण की और मुख रखे

No comments:

Post a Comment