Thursday, May 8, 2014

आभूषण अधिक पसन्द आने के ग्रह योग

आभूषण अधिक पसन्द आने के ग्रह योग: -
यदि कुण्डली में शुक्र चर्तुथ भाव में, तुला,
मीन या वृषभ राशियों में बैठा हो उस जातक
को आभूषण अधिक पसन्द होगा। जातक
की कुण्डली में सप्तम भाव में शुक्र
प्रबल होकर स्थित हैं तो जातक को आभूषण अधिक पसन्द
होगें। जन्म कुण्डली में शुक्र व चन्द्र के
बीच युति सम्बन्ध, राशि परिवर्तन , दृष्टि सम्बन्ध
या नक्षत्रीय सम्बन्ध स्थापित
हो ऐसी महिला जातक को आभूषण अधिक पसन्द
होगें। यदि एकादश भाव या लग्न में लग्नेश, आयेश और राहू एक
साथ बैठे हो तो भी जातिका को आभूषण पसंद होगें।
यदि कुण्डली में शुक्र लग्न , चर्तुथ, पंचम,
सप्तम, एकादश या द्वादश भाव में हो तो उन
महिला जातकों को भी आभूषण अधिक प्रिय होगें।
यदि कुण्डली में शुक्र चतुर्थेश के साथ
युति दृष्टि अथवा राशि परिवर्तन का सम्बन्ध बना रहा हो तो वह
जेवर पसन्द आने का कारण बनेगा।

No comments:

Post a Comment