Thursday, May 8, 2014

जानिए कैसा होगा किसी स्त्री का पति और वैवाहिक जीवन

जानिए
कैसा होगा किसी स्त्री का पति और
वैवाहिक जीवन.....
सामान्यत: स्त्री हो या पुरुष,
सभी लोगों को यह जानने
की उत्सुकता रहती है
कि उनका जीवन साथी कैसा होगा?
उसका स्वभाव कैसा होगा? ज्योतिष के अनुसार यह मालूम
किया जा सकता है किसी व्यक्ति के
जीवन साथी का स्वभाव और भविष्य
कैसा हो सकता है। यहां भृगु संहिता के अनुसार
बताया जा रहा है कि किसी स्त्री के
जीवन साथी का स्वभाव कैसा और
उनका वैवाहिक जीवन कैसा होगा...
कुंडली का सप्तम भाव विवाह का कारक स्थान
माना जाता है। अलग-अलग लग्न के अनुसार इस भाव
की राशि और
स्वामी भी बदल जाते हैं। अत:
यहां जैसी राशि रहती है,
व्यक्ति का जीवन
साथी भी वैसा ही होता है।
जानिए किसी स्त्री के जीवन
साथी का स्वभाव और खास बातें...
मेष:
यदि किसी लड़की की कुंडली के
सप्तम भाव में मेष राशि स्थित है
तो उसका जीवनसाथी कई भूमि-भवन
का मालिक होगा। इनका वैवाहिक जीवन
सुखी और समृद्धिशाली रहता है।
वृष: जिन कन्याओं की कुंडली के सप्तम
भाव में वृष राशि स्थित है, उन्हें सुन्दर और गुणवान
पति की प्राप्ति होती है।
इनका जीवन
साथी मीठा बोलने वाला और
पत्नी की बात मानने वाला होता है।
मिथुन:
यदि किसी कन्या की कुंडली में
सप्तम भाव मिथुन राशि का है तो उस कन्या का पति दिखने में
सामान्य, समझदार और अच्छे विचारों वाला होता है।
इनका जीवन साथी चतुर
व्यवसायी होता है।
कर्क: जिन
स्त्रियों की कुंडली का सप्तम भाव कर्क
राशि का है, उनका जीवन साथी सुन्दर
रंग-रूप वाला होता है।
सिंह: सातवां भाव सिंह राशि का हो तो इनका पति खुद
की बात मनवाने वाला होता है। इनका पति ईमानदार
होता है।
कन्या: जिस
लड़की की कुंडली के
सप्तम भाव में कन्या राशि हो, उसका पति सुन्दर और गुणवान
होता है।
ऐसी लड़की का जीवन
विवाह के बाद और अधिक अच्छा हो जाता है
तुला:
यदि किसी स्त्री की कुंडली में
सप्तम भाव तुला राशि का हो तो इसका स्थान
का स्वामी शुक्र होगा। शुक्र के प्रभाव से
इनका पति शिक्षित और सुंदर होगा। इनका जीवन
साथी हर समस्या में पत्नी का साथ देने
वाला होता है।
वृश्चिक: जिन
लड़कियों की कुंडली का सप्तम भाव
वृश्चिक राशि का है, उन्हें राशि स्वामी मंगल के
प्रभाव से सुशिक्षित
पति की प्राप्ति होती है।
इनका जीवन साथी कठिन परिश्रम करने
वाला होता है।
धनु: कन्या की कुंडली में सप्तम भाव
धनु राशि होने पर पति स्वाभिमानी होता है।
ऐसी कन्या का जीवन
साथी सामान्य परिवार का होता है और सामान्य
जीवन व्यतीत करता है।
मकर:
यदि किसी लड़की की कुंडली का सप्तम
भाव मकर राशि का है तो उसका जीवन
साथी धार्मिक कर्मों में अत्यधिक रूचि रखता है।
इनका विश्वास दिव्य शक्तियों में अधिक रहता है।
कुम्भ:
यदि लड़की की कुंडली का सप्तम
भाव कुम्भ राशि है तो उसका जीवन
साथी आस्थावान और सभ्य होता है। ऐसे
लड़की का वैवाहिक जीवन
भी मधुर होता है और सभी सुख-
सुविधाओं वाला होता है।
मीन: कुंडली का सप्तम भाव
मीन राशि का होने पर
लड़की का पति गुणवान और धार्मिक होता है। ये लोग
आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं।
यहां सप्तम भाव के अनुसार लड़कियों के पति का सामान्य स्वभाव
बताया है। कुंडली में अन्य
ग्रहों की स्थिति के अनुसार कन्या के
जीवन साथी का स्वभाव भिन्न
भी हो सकता है। संपूर्ण
कुंडली का अध्ययन करने पर
ज्यादा सही जानकारी प्राप्त
की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment