Saturday, May 10, 2014

घर से गुड़ खाकर निकलें, दिनभर खुश रहेंगे

घर से गुड़ खाकर निकलें, दिनभर खुश रहेंगे...
========================================
जैसी हमारी सुबह होती है,
वैसा ही पूरा दिन रहता है। इसी वजह
से सुबह-सुबह खुश रहने की बात
कही जाती है। यदि कोई व्यक्ति इस समय
चिढ़चिढ़ा या गुस्से में होता है तो उसका पूरा दिन ऐसे
ही व्यतीत होता है। ज्योतिष के अनुसार
कई ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से हमारा पूरा दिन
खुशियोंभरा और सफलता दिलाने वाला होता है।
सुबह उठने के बाद नित्य कर्म आदि से निवृत्त होकर भगवान
की पूजा करके ही दिन
की शुरूआत करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त
घर से निकलने के पहले थोड़ा सा गुड़ खाकर निकलना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि घर से निकलने के पूर्व मीठा खाने
से जिस प्रकार हमारा मुंह मीठा हो जाता है
ठीक उसी प्रकार
हमारी बोली में
भी वही मिठास आ जाती है।
इस तरह मुंह मीठा करके निकलने से अन्य लोगों से
हमारा व्यवहार भी विनम्र और उनका मन मोहने
वाला होता है।
जब अन्य लोगों से हम अच्छे से बात करते हैं तो हमारे कार्यों में
उनका पूरा सहयोग प्राप्त होता है। इसके अलावा ज्योतिष के
अनुसार समाज या घर-परिवार में मान-सम्मान दिलाने वाला ग्रह है
सूर्य। कुंडली में सूर्य की स्थिति पर यह
निर्भर करता है कि हमें अन्य लोगों से मान-सम्मान या इज्जत
मिलेगी या नहीं। यदि कुंडली में
सूर्य अशुभ स्थिति में है तो उसका शुभ प्रभाव प्राप्त करने के लिए
सूर्य के निमित्त उपाय किए जाने चाहिए। गुड़ खाकर निकलने से सूर्य
संबंधी कई दोष दूर होते हैं और अन्य लोगों पर
हमारा अच्छा प्रभाव पड़ता है।

No comments:

Post a Comment