Thursday, May 8, 2014

अचानक होगा धन लाभ, जब करेंगे आप ये आसान उपाय

अचानक होगा धन लाभ, जब करेंगे आप ये आसान उपाय.....
जो लोग धनहीन है या जिनके पास धन
की कमी है। वे सोचते हैं कि अचानक
कहीं से धन लाभ हो जाए, जिससे धन
संबंधी उनकी सभी समस्याएं
समाप्त हो जाएं। हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल
है। लेकिन यदि नीचे लिखा उपाय पूर्ण श्रद्धा व
विश्वास के साथ किया जाए तो ऐसा संभव है। इस उपाय को करने
से अचानक धन लाभ होता है। यह उपाय इस प्रकार है-
उपाय
शुक्ल पक्ष के किसी शुक्रवार को रात 12 बजे के
बाद नहाकर व साफ वस्त्र पहनकर घर के
किसी एकांत स्थान पर एक बाजोट (पटिया) रखें। इसके
ऊपर लाल कपड़ा बिछाएं और पीले फूल का एक
आसन बनाएं। इसके ऊपर श्री चक्र स्थापित कर
विधि-विधान से इसकी पूजा करें। इसके बाद
नीचे लिखे मंत्र का जप 51 बार करें-
ऊँ ह्रीं श्रीं ह्रीं नम:
इसके बाद श्रीचक्र को एक सफेद कपड़े में बांधकर
अपनी तिजोरी में रख दें। 11 दिन के बाद
श्रीचक्र को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
इस उपाय से अचानक धन लाभ होगा।

No comments:

Post a Comment