Thursday, May 8, 2014

मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा

हिंदू धर्म के अनुसार मंगलवार के दिन
हनुमानजी की पूजा शुभ फल प्रदान
करती है। सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन
की भी कोई
कमी नहीं रहेगी। ये उपाय
इस प्रकार हैं-
1- आज सुबह स्नान आदि करने के बाद
हनुमानजी के मंदिर जाएं और राम रक्षा स्त्रोत
का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड और चने
का भोग लगाएं और प्रार्थना करें।
2- सुबह स्नान करने के बाद बड़ के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें
और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते
को कुछ देर हनुमानजी के सामने रखें और इसके बाद
इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते
को अपने पर्स में रख लें।
3- सुबह स्नान आदि करने के बाद गणेशजी के
मंदिर जाएं और नीचे लिखे नामों को बोलते हुए गुड़ व
दूर्वा दल चढ़ाएं। धन लाभ के लिए यह बहुत
ही अचूक उपाय है।
- ऊँ गणाधिपाय नम:
- ऊँ उमापुत्राय नम:
- ऊँ विघ्ननाशनाय नम:
- ऊँ विनायकाय नम:
- ऊँ ईशपुत्राय नम:
- ऊँ सर्वसिद्धप्रदाय नम:
- ऊँ एकदन्ताय नम:
- ऊँ इभवक्त्राय नम:
- ऊँ मूषकवाहनाय नम:
- ऊँ कुमारगुरवे नम:
4- चांदी से निर्मित गणेश-
लक्ष्मी प्रतिमा का पूजन करने के बाद
इसकी स्थापना अपनी तिजोरी में
कर दें और प्रतिदिन इनकी पूजा करें।
5- बजरंगबली को सिंदूर व
चमेली का तेल अर्पित करें। इससे
हनुमानजी प्रसन्न होते हैं और भक्त
की हर मनोकामना पूरी कर देते हैं।
6- शाम के समय हनुमानजी को केवड़े का इत्र व
गुलाब की माला चढ़ाएं।
हनुमानजी को प्रसन्न करने का ये बहुत
ही अचूक उपाय है। इस उपाय से हर
मनोकामना पूरी हो जाती है।

No comments:

Post a Comment