Thursday, August 7, 2014

सोना मिलना या गुम होना, समझें क्या है ये इशारा..

सोना मिलना या गुम होना, समझें क्या है ये इशारा...
==============================
========================
सोना एक मूल्यवान धातु तो है ही साथ इसे पवित्र
और पूज्य धातु माना जाता है। सोना खरीदने के लिए
हमारे यहां मुर्हूत देखा जाता है माना जाता है कि अच्छे
मुहूर्त में खरीदे गए सोने से घर में
लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है। लेकिन सिर्फ
यही नहीं हमारे यहां सोने के बारे में
एक और मान्यता प्रचलित है। वह य
कि कहीं से सोना मिलना या सोना गुम होना ज्योतिष के
अनुसार एक अच्छा शकुन नहीं माना गया है।
दरअसल ज्योतिष की माने तो गुरु ग्रह का रंग
पीला होता है और इस ग्रह का प्रभाव सोने
जैसी मूल्यवान धातु पर होता है। गुरु को परिवार
का कारक माना गया है। इसीलिए सोना खोने पर गुरु के
अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ता है। कहा जाता है कि गुरु के
नाराज हो जाने यानी रुठ जाने पर परिवारिक कलह
का सामना करना पड़ता है। साथ ही दांपत्य सुख में
भी कमी आती है। अगर
किसी को सोना मिलता है और वह जब तक घर में
रखा होता है। तब तक परिवार का कोई न कोई सदस्य
बीमार रहता है या घर में हमेशा कलह
बना रहता है। यदि किसी को सोना मिलता है तो उस
सोने को बेचकर उसका कुछ भाग दान कर देने से उसका अशुभ
प्रभाव खत्म हो जाता है। अगर घर में
किसी महिला या बच्चे से सोना गुम हो जाता है तो इसे
अशुभ संकेत माना जाता है कहा जाता है कि सोना गुम होने पर
घर में कलह होता है और दांपत्य जीवन में
कड़वाहट आने लगती है।

No comments:

Post a Comment