Sunday, November 2, 2014

देवी-देवताओं को शहद क्यों चढ़ाया जाता है

जानिए देवी-देवताओं को शहद क्यों चढ़ाया जाता है?
==============================
======================== देवी-
देवताओं के पूजन में कई प्रकार की विशेष
सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। इन चीजों में शहद
का भी महत्वपूर्ण स्थान है। पंचामृत बनाते समय
दूध, दही, घी, शकर के साथ
ही शहद भी मिलाया जाता है। शहद
की तासीर
ठंडी होती है और
इसी वजह से शिवजी के अभिषेक में
शहद मुख्य रूप से किया जाता है। ऐसा माना जाता है
कि देवी-देवताओं को शहद चढ़ाने से अच्छे स्वास्थ्य
और सुखी जीवन
का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भगवान को शहद चढ़ाते समय यही भाव होने
चाहिए कि हम भी शहद की तरह
पवित्र और पुण्य कर्म करते रहे। हमारा चरित्र और व्यवहार
भी शहद की तरह हो जाए। जिस
प्रकार शहद पानी में आसानी से
घुलता नहीं है और अपने गुणों को कम
नहीं होने देता है। ठीक
इसी प्रकार हमारा स्वभाव
भी वैसा ही हो जाए, ताकि हम संसार में
रहते हुए भी सांसारिक बुराइयों से बचे रहें।
दरअसल, शहद को उसके गुणों के कारण पूजा में विशेष स्थान
दिया गया है। शहद तरल होकर
भी पानी में आसानी से
घुलता नहीं है। यह संसार में रहकर
भी संसार से अलग रहने का संदेश देता है। शहद
को पंच तत्वों में आकाश तत्व का प्रतीक
भी माना गया है।
इसकी तासीर
ठंडी होती है और इसमें कई
औषधीय गुण भी होते हैं। शहद
का उपयोग कई प्रकार की बीमारियों में
दवा की तरह किया जाता है। पंचामृत के रूप में
इसका सेवन करने से हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त
होते हैं।
घर में शहद क्यों रखना चाहिए
==============================
===============
घर में शहद रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
इसी वजह से अधिकांश घरों में इसे अनिवार्य रूप से
रखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार घर में शहद रखने से
शनि संबंधी दोषों का निवारण होता है।
यदि आपके घर में किसी प्रकार
की नकारात्मक ऊर्जा है तो शहद
की सकारात्मक ऊर्जा उसे नष्ट कर
देती है। शहद के शुभ प्रभाव से परिवार के
सदस्यों को चमत्कारी लाभ प्राप्त होता है। इतने
फायदों को देखते हुए शहद को अपने घर में अवश्य
ही रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर
रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही घर में
पूरी तरह से साफ-सफाई रखें, जिससे आपके घर में
बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में
कमी आएगी। ——

1 comment: