रोगों से रक्षा करे फेंग्शुई तोता---- घर में तोते का चित्र
लगाएंतो बच्चे खूब पढ़ेंगे
==============================
==========
तोता अपनी अनेक खूबियों के कारण हर
किसी के मन को आकर्षित करता है और शायद
इसी कारण यह पालतू भी बन गया।
यह अपनी खूबियों के कारण फेंग्शुई में
भी काफी लोकप्रिय है और रोगों से
भी मुक्ति दिलाने में कारगर साबित होता है। फेंग्शुई
कहती है कि यह दीर्घायु बनाने
की क्षमता तो रखता ही है, कई
बीमारियों में भी काफी कारगर
साबित होता है।
मिट्ठु मियां यानी तोता भला किसे पसंद
नहीं आता। न सिर्फ
अपनी खूबसूरती के कारण, बल्कि चंचल
स्वभाव और दूसरों की नकल करने
की योग्यता आदि ऐसे विलक्षण गुण हैं, जो इस
पक्षी को सबका प्रिय बना देते हैं।
पक्षी पालने वालों में बेहद लोकप्रिय यह
पक्षी फेंग्शुई में
भी इसी कदर लोकप्रिय है।
अपनी ढेर सारी खूबियों के कारण इसे
लाजवाब गैजेट माना गया है। आप अगर तोता को पालने का शौक
नहीं पालते तो इस तोता के फेंग्शुई गैजेट को घर
लाकर देखें, इसके चमत्कार से प्रभावित हुए बगैर
नहीं रह पाएंगे।
आमतौर पर देखने में आता है कि बच्चे खेलने में अधिक रूचि लेते
हैं और पढ़ाई से जी चुराते हैं। अगर आपके
बच्चों के साथ भी यही हाल है तो झट
से एक पोस्टर खरीदकर ले आएं जिस पर हरे रंग
के तोता का तस्वीर बना हुआ हो। वास्तुशास्त्र के
अनुसार उत्तर दिशा में इस तस्वीर को लगाने से पढ़ाई
में बच्चों की रूचि बढ़ती है साथ
ही उनकी स्मरण क्षमता में
भी इजाफा होता है।
वास्तु विज्ञान में उत्तर दिशा का स्वामी कुबेर
को कहा गया है जबकि इस दिशा का प्रतिनिधि ग्रह बुध
को बताया गया है। कुबेर धन के देवता हैं और बुध बुद्घि और
व्यापार के कारक ग्रह हैं। वास्तु के अनुसार उत्तर
दिशा दोषपूर्ण होने पर व्यक्ति की बुद्घि भ्रमित
होती है जिससे समय पर निर्णय लेने
की क्षमता व्यक्ति में कम हो जाती है
जिससे आर्थिक उन्नति बाधित होती है।
इस दिशा के दोषपूर्ण होने से छोटे बच्चों का मन अधिक चंचल
रहता है जिससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते
हैं। हरा रंग और हरे रंग
का पक्षी यानी तोता बुध का प्रिय
होता है। उत्तर दिशा में हरे रंग के तोता का तस्वीर
लगाने से उत्तर दिशा का दोष समाप्त हो जाता है और बुध
का शुभ फल प्राप्त होने लगता है।
व्यापारियों को भी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान में उत्तर
दिशा को दोष मुक्त रखने के लिए उत्तर दिशा में हरे रंग के तोते
की तस्वीर लगानी चाहिए।
इससे अपनी बुद्घि और क्षमताओं का व्यापार में
पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे जिससे व्यापार तेजी से
उन्नति की ओर अग्रसर होगा।
दीर्घायु बनाए
===============================
प्रेम, वफादारी, लंबी आयु और सौभाग्य
का प्रतीक है तोता।
चीनी सभ्यता में
तोता हमेशा ही शुभ संदेश और
दिव्यता का प्रतीक रहा है। हंगशन सभ्यता में तोते
को बारिश आने के शुभ संकेत के रूप में देखा जाता था। उन
लोगों का विश्वास था कि तोता जब उड़ान भरता है तो यह बारिश आने
का संकेत होता है। फसल उगाने के लिए वहां लोग
इसी संकेत
की प्रतीक्षा करते थे।
दिव्य पक्षी कहलाता है
====================================
कुछ इसी प्रकार टेंग सियासत के शासक जुआनजोंग
के काल में तोता दिव्य पक्षी माना जाता था। कहावत है
कि जुआनजोंग के पास एक तोता था,
जो आदमियों की नकल करने में सक्षम था। कई खास
अवसरों पर तोता जुआनजोंग के लिए प्रशंसा व शौहरत का कारण
बना था। कहा जाता है कि तभी से चीन
में इसे दिव्य पक्षी के रूप में स्वीकार
कर लिया गया था।
रिश्ते में मजबूती लाए
=====================================
हम बात कर रहे हैं फेंग्शुई की और फेंग्शुई
मानता है कि तोता सौभाग्य की वृद्धि करता है। अगर
आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता और
सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो फेंग्शुई तोता घर में
स्थापित करें। अपने साथी के प्रति मन में अविश्वास
है या आप दोनों के बीच मन-मुटाव रहता है
तो फेंग्शुई तोते का जोड़ा तस्वीर या मूर्ति के रूप में
अपने निजी कक्ष में स्थापित करना चाहिए।
रोगों से रक्षा करे
===================================
फेंग्शुई तोते का एक और खास पहलू है। यह एक ऐसा गैजेट
है, जो फेंग्शुई के सभी आवश्यक पांच
तत्वों का संतुलन स्थापित करने में मददगार साबित होता है। तोते
के रंग-बिरंगे पंख वास्तव में फेंग्शुई के पांच
तत्वों यानी पृथ्वी, अग्नि, जल,
लकड़ी और धातु के प्रतीक हैं। अगर
घर में इनमें से किसी भी तत्व
की कमी हो और उससे होने
वाला असंतुलन परिवार में रोग, शोक, दुख,
गरीबी का कारण बन रहा हो तो फेंग्शुई
तोता उस तत्व की पूर्ति का कार्य करता है।
परिणामस्वरूप इससे काफी हद तक उस तत्व
का अभाव कम हो जाता है।

No comments:
Post a Comment