Saturday, September 20, 2014

प्रयोग की जाने वाली नाखून पॉलिश का रंग

महिलाओं द्वारा प्रयोग की जाने
वाली नाखून पॉलिश का रंग
यदि उनकी राशि के अनुरूप हो तो संबंधित
राशि स्वामी के कारक में वृद्धि तथा शुभ
फलों की प्राप्ति होती है।
मेष राशि- मेष राशि की महिलाएं लालिमायुक्त, सफेद,
क्रीमी तथा मेहरून रंग
की नेल पॉलिश प्रयोग में लाएं।
वृष राशि- लाल, सफेद, गेहूंआ या गुलाबी रंग या इनसे
मिश्रित रंगों की नेल पॉलिश लगाएं।
मिथुन- आपके लिए हरी, फिरोजी,
सुनहरा सफेद या सफेद रंग की नेल पॉलिश उपयुक्त
रहेगी।
कर्क- श्वेत व लाल या इनसे मिश्रित रंग अथवा लालिमायुक्त
सफेद रंग की नेल पॉलिश का प्रयोग
उपयोगी रहेगा।
सिंह- गुलाबी, सफेद, गेरूआ,
फिरोजी तथा लालिमायुक्त सफेद रंग उपयुक्त है।
कन्या- आप हरे, फिरोजी व सफेद रंग
की नेल पॉलिश लगाएं।
तुला- जामुनी, सफेद, गुलाबी,
नीली, ऑफ व्हाइट एवं
आसमानी रंग की नेल पॉलिश अनुकूल
रहेगी।
वृश्चिक- सुनहरी सफेद, मेहरून, गेरूआ, लाल,
चमकीली गुलाबी या इन
रंगों से मिश्रित रंग की नेल पॉलिश लगाएं।
धनु- पीला, सुनहरा, चमकदार सफेद,
गुलाबी या लालिमायुक्त पीले रंग
की पॉलिश लगाएं।
मकर- सफेद, चमकीला सफेद,
हल्का सुनहरी, मोरपंखी,
बैंगनी तथा आसमानी रंग
की नेल पॉलिश उपयुक्त है।
कुंभ- जामुनी, नीला, बैंगनी,
आसमानी तथा चमकीला सफेद रंग उत्तम
रहेगा।
मीन- पीला, सुनहरा, सफेद,
बसंती रंगों का प्रयोग करें। सदा अनुकूल प्रभाव देंगे।
ऊपर बताए गए रंग राशि स्वामी तथा उनके मित्र
ग्रहों के रंगों के अनुकूल हैं।

No comments:

Post a Comment