Thursday, August 14, 2014

उपयोगी जानकारियाँ

***उपयोगी जानकारियाँ***
[१] टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है।
इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय
रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव
का सामना करना पड़ता है।
[२] वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए
जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग
टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक
नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक
जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं
काफी बढ़ जाती हैं।
[३] खराब घडिय़ां घर में नहीं रखना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि घडिय़ों की स्थिति से हमारे घर-
परिवार की उन्नति निर्धारित होती है।
यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार
के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम
तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।
[४] न लगाएं ये तस्वीरें-
बेडरूम में राधा-कृष्ण के अलावा अन्य भगवान
की तस्वीरें न लगाएं।
किसी भी देवी, भगवान शंकर
और
ब्रह्माजी आदि की तस्वीर
लगाना दोष पूर्ण माना जाता है। इसके अलावा बेडरूम में
जंगली जानवरों की तस्वीरें
भी नहीं लगाना चाहिए।
[५] लड़ते हुए लोगों की या योद्धाओं
की तस्वीरें बेडरूम में लगाना उचित
नहीं होता है। मृत
लोगों की तस्वीरें
भी कभी नहीं लगाना चाहिए
माना जाता है कि इस तरह की तस्वीरें
लगाने से घर में हमेशा क्लेश रहता है।

1 comment: