Friday, August 22, 2014

पैरों और उम्र से जुड़ी खास बातें

पैरों और उम्र से जुड़ी खास बातें...
ऐसे पैर वाले होते हैं दरिद्र
यदि किसी व्यक्ति के पैर रूखे हैं,
थोड़ा पीलापन लिए हुए हैं, नाखून एकदम सफेद
दिखाई देते हैं, पैरों की नसें दिखाई
देती हैं, उंगलियों के बीच
दूरी है और तलवों का आकार सुंदर
नहीं दिखाई देता है तो ऐसे लोग दरिद्र हो सकते
हैं। इन लोगों को कड़ी मेहनत करते हुए
भी दुखों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे लोग होते हैं राजा और महात्मा के समान
यदि किसी व्यक्ति के पैरों पर बहुत कम रोएं दिखाई
देते हैं, जंघाएं भी सुंदर और मजबूत
होती हैं, वे किसी राजा के समान सुख
प्राप्त करने वाले होते हैं। ध्यान रखने वाली बात
यह है कि इन लक्षणों के साथ ही अन्य शुभ
लक्षण भी होने चाहिए। यहां शुभ लक्षण
भी बताए गए हैं।
समान आकार का पेट होता है शुभ
यदि किसी व्यक्ति का पेट समान आकार का है
तो वह सुखी रहता है। यदि पेट बहुत बड़ा दिखाई
देता है तो वे लोग किसी न किसी क्षेत्र
में भयंकर दुख प्राप्त करने वाले हो सकते हैं।
उम्र बताने वाली रेखाएं होती हैं माथे पर
- यदि किसी व्यक्ति के माथे पर कोई रेखाएं
नहीं दिखाई देती हैं
तो उसकी उम्र चालीस से पचास वर्ष
तक की हो सकती है।
- यदि किसी व्यक्ति के माथे पर तीन
समान आकार की रेखाएं होती हैं
तो वह व्यक्ति करीब साठ वर्ष तक
सुखी और श्रेष्ठ जीवन व्यतित
करता है। इन लोगों को संतान से भी सुख प्राप्त
होता है।
- यदि माथे पर सिर्फ एक रेखा ही दिखाई
देती है तो ऐसे लोग अल्पायु हो सकते हैं, लेकिन
एक ही रेखा हो और उसकी लंबाई
दोनों कानों तक हो तो ऐसे लोग लंबी आयु
जीते हैं। इन्हें जीवन में
सभी सुख भी प्राप्त होते हैं।
- माथे पर दो रेखाएं हों तो व्यक्ति की आयु
करीब चालीस से पचास वर्ष तक
हो सकती है।
- यहां ध्यान रखने योग्य बातें यह हैं कि इन रेखाओं के
अतिरिक्त व्यक्ति के खान-पान और रहन-सहन का असर
भी व्यक्ति की उम्र पर पड़ता है।
अत: यहां बताए गए फलों में परिवर्तन होने
की संभावनाएं रहती हैं। साथ
ही, रेखाओं
की स्थिति भी देखनी चाहिए,
माथे की रेखाएं यदि अन्य रेखाओं से
कटी हुई
होंगी या टूटी हुई
होंगी तो फलादेश बदल जाता है।

No comments:

Post a Comment