Wednesday, August 13, 2014

तुलसी चरणामृत लेते समय बोले जाने वाला मंत्र..

तुलसी चरणामृत लेते समय बोले जाने वाला मंत्र....
अकालमृत्युहरणं सर्वव्याधिविनाशानम् |
विष्णुपादोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते ||
अर्थात:- अकालमृत्युहरणं इस पद से तुलसी सेवन
करने वालों को दीर्घायु
की प्राप्ति होती है, और
सर्वव्याधिविनाशानम् इस पद से संपूर्ण रोगों और व्याधियो का नाश
हो जाता है, तथा पुनर्जन्म न विद्यते इस पद से मोक्ष
की प्राप्ति होती है |
अत: तुलसी आध्यात्मिक, आधिदैविक और आधिभौतिक
तीनों तरह के तापों को मूल रूप से उपशमन कने में
तुलसी का विशेष योगदान है |
तभी तो हमारे यहाँ प्रतिदिन मंदिरों आदि में
तुलसी दल मिश्रित भगवान
श्रीहरि का चरणामृत लेते समय इस मंत्र का स्मरण
किया जाता है |

No comments:

Post a Comment