Tuesday, May 20, 2014

सुबह करेंगे ये 5 काम तो दिनभर चमकती रहेगी आपकी किस्मत

रोज सुबह करेंगे ये 5 काम तो दिनभर
चमकती रहेगी आपकी किस्मत
==============================
===========
ऐसा माना जाता है कि दिन की शुरुआत
अच्छी हो तो पूरे दिन सब
अच्छा ही अच्छा होता है। इसी बात
को ध्यान में रखते हुए प्राचीन समय से
ही कुछ परंपराएं बनाई गई हैं। इन परंपरागत
कामों को नियमित रूप से करने पर चमत्कारी रूप से
शुभ फल प्राप्त होते हैं। यहां जानिए पांच परंपरागत काम,
जो रोज सुबह-सुबह करना चाहिए... इन कामों से आप दिनभर
भाग्यशाली बने रह सकते हैं...
दही खाकर निकलें
============================
घर से निकलने से पहले दही का सेवन अवश्य
करना चाहिए। यह परंपरा काफी पुराने समय से
चली आ रही है।
दही को पवित्र माना जाता है।
इसकी पवित्रता और स्वाद से मन प्रसन्न
होता है। इसी वजह से इसे पूजन
सामग्री में भी खास स्थान प्राप्त है।
दही खाने से विचार सकारात्मक होते हैं और
नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिल जाती है। आप चाहें
तो दही में
चीनी भी मिला सकते हैं।
तुलसी का पूजन करें और इसके पत्तों का सेवन करें
==============================
===========
सामान्यत: तुलसी का पौधा सभी के घरों में
होता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी को पवित्र और
पूजनीय माना जाता है। जिस घर में
तुलसी का पूजन प्रतिदिन होता है,
वहां महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
पैसों से संबंधित परेशानियां घर में
नहीं रहती हैं।
तुलसी एक औषधीय
पौधा भी है। प्रतिदिन तुलसी के
पत्तों का सेवन करने से कई रोगों से बचाव हो जाता है। साथ
ही, तुलसी से पुण्य लाभ
भी प्राप्त होते हैं।
घर के मंदिर में विराजित भगवान का दर्शन करें
=====================================
घर के मंदिर में विराजित देवी-देवताओं के दर्शन
प्रतिदिन करना चाहिए। घर से निकलने से पहले एक बार इनके
सामने कार्यों में
सफलता की प्रार्थना की जाए
तो व्यक्ति का दिन शुभ रहता है। भगवान
की कृपा बनी रहती है।
घर से निकलने से पहले सीधा पैर बाहर रखें
=====================================
किसी भी कार्य का प्रारंभ
सीधे हाथ और सीधे पैर को आगे बढ़ाकर
किया जाए तो सफलता मिलने की संभावनाएं
काफी बढ़ जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार
यदि धार्मिक कर्म सीधे हाथ से किए जाएं तो अक्षय
पुण्य की प्राप्ति होती है।
ठीक इसी प्रकार घर से निकलने से
पहले सीधा पैर बाहर रखते हैं तो यह शुभ शकुन
होता है। ऐसा करने पर कार्यों के प्रति सकारात्मक सोच
भी बनती है।
माता-पिता एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद लें
===================================
प्रतिदिन घर से निकलने से पहले माता-
पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। जिन लोगों से उनके
माता-पिता प्रसन्न रहते हैं, उनसे
सभी देवी-देवता भी प्रसन्न
रहते हैं। इसके विपरीत जो लोग माता-पिता का सम्मान
नहीं करते और उन्हें दुख देते हैं, वे
कभी भी सुख प्राप्त
नहीं कर पाते हैं। अत: घर से निकलने से पूर्व
माता-पिता और बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद
लेना बहुत शुभ होता है। माता-पिता के आशीर्वाद से
सभी प्रकार की बुरी बलाएं
दूर हो जाती हैं और कार्यों में सफलता के योग बनते
हैं।

No comments:

Post a Comment