Thursday, May 15, 2014

सपनों में छुपा है जीवन का रहस्य

सपनों में छुपा है जीवन का रहस्य
========================================
1 शास्त्रों के अनुसार सपने में आकाश में उडऩा,
नदी या समुद्र में तैरना, तारों या चंद्रमा का दर्शन, महल
या पर्वत की चोटी पर आसीन
होना शुभ रहता है।
2 सपने में पानी वाली जगह जैसे तालाब
पोखर में नहाना, सफेद फूल, दर्पण, देवी-देवता,
आभूषण से सुसज्जित स्त्री को देखना सुखकारक
होता है।
3 यदि आप स्वप्न में स्वयं को मल में लिपटा हुआ पाते हैं या सांप ने
आपको काट लिया है, तो इसका मतलब है कि आपको धन
की प्राप्ति होगी।
4 सपने में आपके सिर पर सांप काट ले,
तो आपको बेहतरीन नौकरी, पुराना धन मिलने,
विवादित या बरसों से बाधित काम के योग बनते हैं।
5 सपने में यदि अपने दांत टूटे दिखें, तो इसका मतलब है कि आप
बीमार पडऩे वाले हैं। खाई में गिरना पद-हानि, अथवा पतन
का प्रतीक माना जाता है।
6 स्वप्न में सिर के केशों का गिरना-भयानक
बीमारी, सोने के गहने
का टूटना या खोना दुर्घटना का सूचक है। सपने में दूध
का जलना भी अशुभ माना जाता है।

No comments:

Post a Comment