Friday, May 2, 2014

सही समय पर विवाह।

शादी नहीं हो रही तो अक्षय
तृतीया पर करें यह उपाय
==============================
==========
अधिकांश माता-पिता और युवाओं की एक महत्वपूर्ण
समस्या है सही समय पर विवाह।
आधुनिकता की दौड़ में युवा अपने कैरियर को लेकर
इतने व्यस्त रहते हैं
कि उनकी शादी की सही आयु
कब निकल जाती है उन्हें
पता भी नहीं चलता। ऐसे में कई लोगों के
लिए विवाह होना और मुश्किल हो जाता है।
में यहां एक अचूक प्रयोग बता रही हूँ , जिससे
अविवाहित युवाओं की विवाह
संबंधी समस्या का त्वरित निराकरण हो जाएगा।
यह प्रयोग लड़के और लड़कियों दोनों द्वारा किया जा सकता है।
प्रयोग की विधि
-
इस प्रयोग को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में
किया जाना चाहिए।
-
यह प्रयोग रात के समय किया जाना चाहिए।
-
इसके लिए आप एक बाजोट पर पीला कपड़ा बिछाएं
और पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस बैठ जाएं।
-
मां पार्वती का चित्र अपने सामने रखें।
-
अपने सामने बाजोट पर एक मुट्ठी गेहूं
की ढेरी रखें।
-
गेहूं पर एक विवाह बाधा निवारण विग्रह स्थापित करें और
चंदन या केसर से तिलक करें।
उक्त पूरी प्रक्रिया ठीक से होने के बाद
हल्दी माला से निम्न मंत्र का जप करें:
लड़कों के लिए मंत्र-
पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोदभवाम्।।
लड़कियों के लिए मंत्र-
ऊँ गं घ्रौ गं शीघ्र विवाह सिद्धये गौर्यै फट्।
उक्त मंत्र को चार दिनों तक नित्य 3-3 माला का जप करें। अंतिम
दिन इस
सामग्री को देवी पार्वती के
चरणों में किसी भी मंदिर में छोड़ आएं।
शीघ्र ही आपका विवाह हो जाएगा।
यह प्रयोग पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ करें।
यह सिद्ध प्रयोग है अत: मन में कोई संदेह ना लाएं।
अन्यथा उपाय का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment