Wednesday, April 30, 2014

पेड़-पौधों के अलग-अलग उपाय

पेड़-पौधों के अलग-अलग उपायों से भी घर-परिवार
की धन संबंधी और अन्य
परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यहां जानिए एक ऐसे वृक्ष
के चमत्कारी उपाय, जो हमारे घर के आसपास
आसानी से मिल जाता है। इस पेड़ के पत्तों को घर के
दरवाजे पर लगाया जाता है। एक बार दरवाजे पर ये पत्ते लगा दिए
जाए तो छ: माह तक वे चमत्कारी असर दिखाते हैं।
वंदनवार के रूप में लगाएं पत्तों को
ये चमत्कारी वृक्ष है अशोक। अशोक के पत्ते घर
के दरवाजे पर वंदनवार के रूप में लगाए जाते हैं। ऐसा माना जाता है
कि जिस घर के मुख्य द्वार पर अशोक के
पत्तों की वंदनवार
लगी होती है,
वहां किसी प्रकार की नकारात्मक
ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है। घर का वातावरण
पवित्र और सकारात्मक बना रहता है। इन पत्तों का उपयोग
सभी प्रकार के मांगलिक और धार्मिक कार्यों में मुख्य
रूप से किया जाता है।
सदाबहार है अशोक
अशोक का वृक्ष सदाबहार है, हर मौसम में यह हरा-
भरा रहता है। अशोक के पत्तों का उपयोग घर
की सजावट में और अन्य पूजन
संबंधी कार्यों में किया जाता है।
किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य अशोक
के पत्तों की वंदनवार के बिना अधूरे
ही रहते हैं। इन पत्तों के कारण घर का वातावरण
भी धार्मिक और पवित्र दिखाई देता है।

No comments:

Post a Comment