Sunday, April 27, 2014

गाय या बछड़े की छींक बना सकती है आपको भी मालामाल

गाय या बछड़े की छींक
बना सकती है आपको भी मालामाल
=============================
अक्सर किसी भी वजह से
छींक आना अशुभ माना जाता है। अगर आप कोई शुभ
कार्य करने जा रहे हों और उसी
समय कोई छींक दे तो लोग अपशगुन समझ बैठते हैं
जबकि यह महज भ्रांति है। कई मामलों में छींक
बुरी नहीं मानी जाती,
बल्कि इसे शुभ शगुन कहा जाता है।
छींक बनाए मालामाल
======================================
1. यदि शुभ कार्य के लिए जाते समय गाय
या उसका बछड़ा छींक दे तो निश्चित कार्य
सिद्धि होती है। यह शकुन धन
वृद्धि का भी सूचक है।
2. मार्ग में यदि गजराज छींक दे तो राज्य लाभ
होता है।
3. रास्ते में या घर के बाहर कुत्ता छींक दे तो विघ्न
और विपत्ति की सूचक होता है, यदि कुत्ता एक से
अधिक बार छींक दे तो विपत्ति के टल जाने
की संभावना होती है।
4. श्मशान व किसी दुर्घटना स्थल पर कोई
व्यक्ति छींक दे तो इसे वैदिक साहित्य में शुभ
माना जाता है।
5. एक से अधिक छींक आने पर अपशकुन
नहीं होता।
6. भूकम्प, दुर्भिक्ष
या महामारी की सूचना पर
यदि जीव-जंतु तथा मनुष्य छींक दें
तो अनिष्ट के दूर होने
की संभावना रहती है।
7. दवा का सेवन करते समय यदि छींक आए और
औषधि गिर जाए तो रोग का निवारण शीघ्र होता है।

No comments:

Post a Comment