Thursday, April 24, 2014

दिशानुसार धन वृद्धि के उपाय

दिशानुसार धन
वृद्धि के उपाय बताये जा रहे है। जो आपके जीवन
को सुख समृद्धि करेंगे।
वास्तु शास्त्र भारत की प्राचीन
विद्या है। यदि हम वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ
बातों का ध्यान रखे तो सभी देवी-देवताओं
की कृपा मिलती है और
जीवन सुखी हो सकता है। यह
शास्त्र सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांतों पर
काम करता है। घर में धन रखने के लिए उत्तर दिशा सर्वश्रेष्ठ
बताई गई है। इस दिशा में पैसा रखने पर कई
चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं।
कुबेर देव देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं और शास्त्रों के अनुसार
इनका स्थान उत्तर दिशा की ओर
ही है। इसी वजह से घर
की उत्तर दिशा में धन स्थान बनाना शुभ फल प्रदान
करता है। कुबेर देव की कृपा से धन
संबंधी कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।
यदि आप भी धन के देवता से कृपा पाना चाहते हैं
तो अपना धन उत्तर दिशा में ही रखें। उत्तर दिशा में
स्थित कमरे में तिजोरी या अलमारी में धन
रखा जा सकता है।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जहां हम पैसा रखते हैं,
वहां पूरी तरह से साफ-सफाई
होनी चाहिए।
किसी भी प्रकार
की गंदगी धन स्थान के आसपास
होगी तो यह शुभ नहीं माना जाता है।
उत्तर दिशा का शुभ प्रभाव गृहस्वामी के धन
को सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करता है।
के अनुसार यदि उत्तर दिशा में
ही पूजा स्थान और धन स्थान होगा तो यह बहुत
शुभ माना जाता है। ऐसा होने पर आपके धन में बरकत
बनी रहती है।
कुछ वास्तु शास्त्रियों के अनुसार नकद धन को उत्तर में
रखना चाहिए, जबकि रत्न और आभूषण दक्षिण दिशा में
रखना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है, क्योंकि दक्षिण दिशा में
भारी चीजें रखना श्रेष्ठ होता है। नकद
धन वजन में हल्का होता है। इसलिए पंिड़त ़गौड़ के अनुसार
इसे उत्तर दिशा में रखना वृद्धिदायक माना जाता है। जबकि, रत्न
और आभूषण का वजन अधिक होता है, इसलिए इन्हें दक्षिण
दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

No comments:

Post a Comment