Tuesday, July 1, 2014

गुरुवार को पत्नी करेगी ये एक काम तो पति से मिलेगा पूरा सुख

गुरुवार को पत्नी करेगी ये एक काम तो पति से मिलेगा पूरा सुख......

काफी स्त्रियों का जीवन शादी के बाद अधिक कष्टदायक हो जाता है। पति की बेरूखी और गलत व्यवहार पत्नी के जीवन में परेशानियां बढ़ा देता है। पति से सुख न मिल पाने के कारण पत्नी मानसिक तनाव से ग्रसित हो जाती है। ऐसे में वैवाहिक जीवन नर्क के समान प्रतीत होने लगता है।

यहां जानिए एक ऐसा ज्योतिषीय उपाय, जिससे पति की बेरूखी और गलत व्यवहार में बदलाव आ सकता है। यह उपाय हर गुरुवार को किया जाना चाहिए। जो भी स्त्री यह उपाय करती है उसे पति से सुख और सहयोग की प्राप्ति होती है। इस उपाय के चमत्कारी असर से पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन समृद्धिशाली हो जाता है। यहां दिए जा रहे उपाय को विधिवत किया जाना चाहिए।

उपाय के अनुसार स्त्री को गुरुवार को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठना है। उठने के बाद सभी नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं।

आगे जानिए इसके बाद किस प्रकार उपाय करना है...

उपाय करने वाली स्त्री गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें। इसके बाद इष्टदेवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए पूर्ण पूजन सामग्री, हार-फूल, प्रसाद आदि एकत्र करें। इसके साथ ही, पूजन में हल्दी की 5 साबूत गांठ भी रखें।

पूजन करते समय इस मंत्र का जप करें, मंत्र: ऊँ रत्ये कामदेवाय नम:।

स्त्रियां इस मंत्र का जप अपनी इच्छानुसार कर सकती हैं। मंत्र जप की संख्या आप स्वयं निर्धारित करें। शास्त्रों के अनुसार स्त्री और पुरुष के बीच प्रेम के कारक देवता कामदेव हैं। इनकी आराधना से पति से पूर्ण प्रेम प्राप्त होने लगेगा।

आगे जानिए उपाय का अंतिम चरण...

हर गुरुवार को इस बात का भी ध्यान रखें कि खाने में बेसन के लड्डू अवश्य शामिल करें। पति को भी खिलाएं और स्वयं भी खाएं। यह एक चमत्कारी उपाय है, इसके संबंध में किसी भी प्रकार का शक या संदेह करने पर उपाय निष्फल हो जाता है। अत: पूरी श्रद्धा के साथ जो स्त्री यह उपाय करती है, उसे पति की ओर से पूर्ण प्रेम प्राप्त हो जाता है।

पति-पत्नी के बीच परस्पर प्रेम और सहयोग बना रहे इसके लिए शिव-पार्वती की आराधना भी श्रेष्ठ उपाय है। जो भी व्यक्ति प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करता है, उसके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है।

No comments:

Post a Comment